फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पालीथिन के खिलाफ चला अभियान 14 हजार जुर्माना वसूला

पालीथिन के खिलाफ चला अभियान 14 हजार जुर्माना वसूला

Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन के खिलाफ चला अभियान 14 हजार जुर्माना वसूला
बाराबंकी। ईओ और तहसील प्रशासन के नेतृत्व में बुधवार को शहर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी करते हुए 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला। हालांकि इस दौरान व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन ईओ और नायब तहसीलदार की सख्ती के आगे व्यापारियों की एक नहीं चल सकी।
विज्ञापन


ईओ नगर पालिका संगीता कुमारी और नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को इंदिरा मार्केट, गल्ला मंडी, छाया चौराहा, धनोखर चौराहा, गुड़मंडी और नाका सतरिख स्थित करीब एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन बरामद की। टीम ने व्यापारियों पर जुर्मानें की कार्रवाई करते हुए करीब 14 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारी राकेश, भोलानाथ, आकाश, विवेक, संजय आदि ने इसका कड़ा विरोध किया। लेकिन टीम की सख्ती के आगे व्यापारियों की एक नहीं चल सकी आखिरकार व्यापारियों को टीम के आगे झुकना ही पड़ा। ईओ ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं किया जाता है तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed