{"_id":"5cf41d43bdec22076d206694","slug":"155950214420-barabanki-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की हत्या कर रेलवे लाइन के किनारे फेंका शव
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवती के मुंह में कपड़ा भरा था। उसके गले में भी कपड़े का फंदा कसा था। दोनों हाथ में मेंहदी और मांग में सिंदूर लगा था। परिस्थितियों के आधार पर माना जा रहा है कि गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या की गई। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे एएसपी व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन युवती की देर शाम तक पहचान नही हो सकी थी।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में बंकी रेलवे क्रासिंग से करीब सौ मीटर दूर लखनऊ की तरफ झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने रविवार शाम दी थी। कोतवाली पुलिस के अलावा आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। घटनास्थल जीआरपी के क्षेत्र में होने की बात कही गई लेकिन जांच में वह शहर कोतवाली क्षेत्र में पाया गया। पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। मौके पर जांच करने वाले पुलिस कर्मियों के मुताबिक युवती के चेहरे पर बाल ढक थे। उसके दोनों हाथ व पैर बिलकुल सीधे थे। युवती के मुंह में कपड़ा भरा था। गले में भी कपड़े का फंदा कसा था। चेहरे व शरीर में कई जगह चोट के निशान मिलने से उस पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है। मौके पर एक कंगन और पानी की खाली बोतल मिली है। एक युवक का आईकार्ड बरामद होने की बात सामने आ रही है। इन सब वस्तुओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव फेंकने की भी आशंका जताई है। जांच के बाद पुलिस यह तो मान रही है कि युवती की हत्या की गई लेकिन जांच के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी उत्तरी आरएस गौतम, कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी व अन्य पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
हाथों में मेंहदी, मांग में सिंदूर और हाथ में लिखा एमएससी
युवती लाल रंग का सलवार सूट पहने थी। उसके दोनों हाथों में मेंहदी रची होने के साथ मांग में सिंदूर भरा था। शव एक दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। पहनावा व मेकअप के आधार पर माना जा रहा है कि युवती विवाहित थी। युवती लाल रंग के नए चप्पल पहने थी। युवती के एक हाथ में गोदना से एमएससी लिखा था।
हर आशंका पर हो रही जांच
बंकी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव मिला है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी गला कसकर हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। युवती के शरीर में जिस तरह के कपड़े मिले है उससे वह नवविवाहित लग रही है। हर आशंका पर जांच की जा रही है।
-आरएस गौतम, एएसपी उत्तरी