फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चायनीज मांझे की चपेट में आने से जा चुकी है मासूम की जान

चायनीज मांझे की चपेट में आने से जा चुकी है मासूम की जान

Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
चायनीज मांझे की चपेट में आने से जा चुकी है मासूम की जान
बाजार में नहीं चीनी मांझे का क्रेज
विज्ञापन

जिले में चीनी मांझे की चपेट में आने से जा चुकी मासूम की जान
फोटो-15,16
बाराबंकी। हाईकोर्ट व एनजीटी द्वारा चीनी मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के बाद जिले में भी इसका कारोबार ठप हो गया है। बीते डेढ़ साल पहले चीनी मांझे की चपेट में आने से एक मासूम की जान जा चुकी है। पतंगबाजों की मानें तो जरूरत पड़ने पर चीनी मांझे को दूसरे जनपदों से मंगाया जाता है। एसपी का कहना है कि चीनी मांझे की बिक्री न होने पाए, इसके लिए सभी थानेदारों को दिशा निर्देश दिए गए है। इसके अलावा दुकानों पर छापेमारी के दौरान यदि कहीं चीनी मांझा बिकते मिले तो मुकदमा दर्ज करवाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

डिमांड पर मंगाया जाता चीनी मांझा
शहर के पतंगबाजों की मानें तो चीनी मांझे की बिक्री यहां पर नहीं हो रही है। लेकिन यदि जरूरत पड़ती है तो मांझा बेंचने वाले दुकानदार दूसरी जगहों से चीनी मांझा मंगवाते है। हालांकि इस समय सख्ती के चलते किसी भी दुकान पर चीनी मांझा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


बाक्स-
चीनी मांझे से जा चुकी मासूम की जान
बीते डेढ़ साल पहले जहांगीराबाद क्षेत्र के फजुल्लागंज के पास अपने माता पिता के साथ बाइक से जा रहे डेढ़ साल के एक बच्चे के गले में चीनी मांझा फंस गया था। मांझे की चपेट में आने से बच्चे की गर्दन आधी कट गई थी जिससे उसकी जिला अस्पताल में जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स-
चीनी मांझे की बिक्री करने वालों पर हो कार्रवाई
फोटो-17
जो दुकानदार चीनी मांझा बेंचते है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को चाहिए इसके लिए अभियान चलाए।
मनोज द्विवेदी
फोटो-18
चीनी मांझा जानलेवा है और इसका इस्तेमाल कर पतंग उड़ाने वाले लोगों पर भी सख्ती होनी चाहिए।
-दानिश अली

नहीं होती चीनी मांझे की बिक्री
फोटो-14
चीनी मांझे की बिक्री न तो हम करते हैं और न ही किसी अन्य दुकानदार को करने के लिए कहते हैं। जो लोग चीनी मांझे की मांग करते हैं उनसे भी इसका उपयोग न करने की सलाह देते है।

-आसिफ, पतंग विक्रेता

वर्जन
चीनी मांझा बेंचने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
शहर व ग्रामीण इलाकों में जो दुकानदार चीनी मांझा बेंचते मिलेंगे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सभी एसओ व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए दुकानों की चेकिंग करे।
-अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed