फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   होली पर घर जा रहे तीन श्रमिक हुए जहरखूरानी के शिकार

होली पर घर जा रहे तीन श्रमिक हुए जहरखूरानी के शिकार

Fri, 15 Mar 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
होली पर घर जा रहे तीन श्रमिक हुए जहरखूरानी के शिकार
बाराबंकी। होली पर घर जा रहे तीन श्रमिक जहरखुरानी का शिकार हो गए। इनके पास से करीब 15 हजार नकद व दो मोबाइल फोन शातिर ले उडे। यात्रियों की सूचना पर बाराबंकी जक्शन पर जीआरपी ने तीनों श्रमिकों को बेहोशी की हालात में ट्रेन से नीचे उतरवा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां होश में आने के बाद श्रमिकों ने पुलिस को वारदात बताई।
विज्ञापन



बिहार के मोतिहार सेमरा निवासी मुकेश, सुभाष व अरूण हरियाणा में एक प्लाईवुड कंपनी में मजदूरी करते है। तीनों श्रमिक गुरूवार को हरियाणा से बरौनी एक्सप्रेस से जा रहे थे। इनके मुताबिक लखनऊ स्टेशन पर इनको ट्रेन में ही एक युवक ने कोल्डड्रिंक पिलाई। इसको पीते ही तीनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद उनके पास मौजूद करीब 15 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन गायब हो गए। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने बाराबंकी जक्शन पर तीनों को ट्रेन से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल में गुरूवार की रात को भर्ती करंाया था। इलाज के बाद शुक्रवार केे उन्हें होश आया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि गुरूवार की देर रात तीन श्रमिकों को बरौनी एक्सप्रेस से बेहोशी की हालत में नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed