फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   करंट की चपेट से वनरोज की मौत

करंट की चपेट से वनरोज की मौत

Mon, 10 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट से वनरोज की मौत
करंट से वनरोज की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर एक वनरोज की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत हाजीपुर श्याम नगर में बीती रात रवि कुमार तथा मिथलेश के खेत के पास विद्युत हाईटेंशन तार जमीन से मात्र 5 फीट की दूरी पर लटक रहे हैं फिर भी विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के रवि कुमार, मिथलेश आदि का कहना है कि इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक वनरोज की शनिवार की रात को मौत हो गई।
-----------------------------------------
राम मंदिर निर्माण को लेकर पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में राम मन्दिर निर्माण को लेकर 11 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या तक 135 किमी लम्बी विशाल पद यात्रा निकाली जायेगी। इसका जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा तथा जिले से भारी संख्या में शिवसैनिक इस पद यात्रा में शामिल होगें।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी एवं रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए लखनऊ फैजाबाद राजमार्ग गांधी आश्रम के निकट एक अस्पताल परिसर में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि राम मन्दिर निर्माण के प्रति पार्टी की विचारधारा एवं जनजागरण के उद्देश्य से लखनऊ से शुरू होकर अयोध्या तक आयोजित इस विशाल पद यात्रा में प्रदेश के समस्त जनपदों से शिवसेना पदाधिकारी हिस्सा लेगें। इस मौके पर मीरा श्रीवास्तव, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, सविता श्रीवास्तव, संस्कार श्रीवास्तव, पवन पाण्डेय, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed