{"_id":"59c15baa4f1c1b24688b56d4","slug":"101505844138-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की सवा सौ बीघा फसल में लगा भूरा कीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान की सवा सौ बीघा फसल में लगा भूरा कीट
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूरा कीट से धान की सवा सौ बीघे फसल झुलसी
बाराबंकी। तीन गांवों के करीब एक दर्जन किसानों की खेतों में लहलहा रही करीब सवा सौ बीघे धान की फसल रोग की चपेट में आने से बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। फसल में भूरा कीट लगने से फसल खेतों में झुलस रही है तो पेड़ से निकल रही बालियां भी सड़ने लगी है। किसानों कि शिकायत कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी किरन बाजपेयी ने गांव पहुंचकर किसानों की फसल देखकर उसका परीक्षण किया तथा किसानों को कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी है।
बंकी ब्लाक के रसूलपुर, रज्जाकपुर व सेनपुरवा के काश्तकारों ने इस बार अधिक उत्पादन को लेकर सवा कंपनी के धान की वैराइटी 127 की रोपाई की थी। जिसमें रोग लग गया है। जिससे फसल तेजी से झुलस रही है। धान की बालियां भी सड़ने लगी है। जिसकी शिकायत किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बीज कंपनी से की। जिसके बाद बीज कंपनी के जानकार गांव पहुंचे और किसानों की फसल देखी। उन्होंने फसल में भूरा कीट नामक रोग लगने की बात कहते हुए कीटनाशक का छिड़काव करने का सुझाव किसानों को दिया। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी किरन बाजपेयी का कहना है कि, किसानों की फसल में भूरा कीट लगा है यह रोग नही। क्योंकि आसपास के खेतों में जो धान लगा है वह प्रभावित नहीं हुआ है। किसानों ने एक ही कंपनी का बीज प्रयोग किया है शायद यही कारण है कि उनकी फसल प्रभावित हो रही है। इसकी जांच भी की गई है केवीके हैदरगढ़ के वैज्ञानिक इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।