फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

Barabanki News: वेज बोला नॉनवेज ले आए, नाराजगी जताई तो पिटाई

Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर एक रेस्टोरेंट में वेज भोजन के ऑर्डर पर नॉनवेज लाने के विरोध पर दबंगों ने मर्चेंट नेवी के अफसर व उसके साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे वहां दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इनमें एक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक के पिता ने रेस्टोरेंट के मैनेजर व दो लोगों समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फायरिंग का भी आरोप है।
विज्ञापन

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी निवासी संतोष मिश्र के अनुसार, उनका पुत्र इशांत मिश्रा मर्चेंट नेवी में हांगकांग में अधिकारी है। इस समय वह अवकाश पर आया है। बुधवार को उसका जन्मदिन था। इसीलिए इशांत, अपने चचेरे भाई शौर्य मिश्रा व दो साथियों आयुष व अनुराग के साथ बुधवार रात बाराबंकी के सुभाषनगर स्थित ननिहाल गया था।
विज्ञापन

रात करीब 1 बजे सभी सफेदाबाद के निकट लखनऊ-अयोध्या के किनारे कालिका हवेली रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुके थे। आरोप है कि शाकाहारी खाने का ऑर्डर देने के बाद भी मांसाहारी भोजन परोस दिया गया। इसका विरोध करने पर रेस्टोरेंट वालों ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गालीगलौज करते हुए मैनेजर के साथ प्रवीन सिंह, दीपक यादव समेत करीब 20-25 अन्य लोगों ने इशांत व शौर्य पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों व सरिया से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। काफी देर तक रेस्टोरेंट के बाहर अराजकता का हाल रहा। इस दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर पर फायरिंग करने का भी आरोप है।
इस हमले में इशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। 112 नंबर पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इशांत व शौर्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब ढाई बजे सूचना पाने पाकर परिजन भी पहुंच गए। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि, शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, घायल इशांत के पिता संतोष ने आरोप लगाया कि उन्हीं के बच्चों पर हमला किया गया और पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई करने की बजाय उल्टे इशांत के साथी को कोतवाली में पूरे दिन बैठाये रखा।
पहले भी चली गोली, आए दिन विवाद
कालिका हवेली रेस्टोरेंट में विवाद, मारपीट व फायरिंग कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। नवंबर 2020 में भी यहां मारपीट व फायरिंग हुई थी। इसका केस दर्ज किया गया थ। जनवरी 2020 में भी मारपीट व तोड़फोड़ हुई थी। इसमें रेस्टोरेंट के प्रबंधक व कर्मियों पर केस दर्ज हुआ था।

नमूना फेल होने पर हो चुका 10 हजार जुर्माना
कालिका हवेली में खाने को लेकर विवाद के हालात सामने ही आते रहते हैं। खाने की गुणवत्ता की बात करें तो एफएसडीए ने पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा था। जो जांच में फेल हो गया था। इस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed