{"_id":"6180474f9c137726c9157dbc","slug":"crime-barabanki-news-lko6028194151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में डंपर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में डंपर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक डंपर चालक की मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना थाना रामनगर के रानीगंज भुंड गांव की है। जहां सड़क बनाने के लिए लगे प्लांट पर फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा मजरे बिलौली महाराजगंज निवासी रामशंकर (35) निजी कंपनी में डंपर चलाने का कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह प्लांट पर खड़े डंपर में सो रहा था। इस बीच उसकी हालत बिगड़ गई।
प्लांट पर कार्य कर रहे कुछ अन्य साथी रामशंकर की हालत बिगड़ते देख उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए है। सूचना पर पहुंची मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मौत किस वजह से हुई है, इसका पता पीएम िपिोर्ट से ही पता लग सकेगा। (संवाद)