{"_id":"614f77ea8ebc3e4aff130403","slug":"crime-barabanki-news-lko5972645162","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायरिंग करने वाले पिता-पुत्र को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर फायरिंग करने वाले पिता-पुत्र को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। ग्राम सुल्तानपुर में शुक्रवार को सम्पति विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और अवैध असलहे से हमला करने वाले पिता-पुत्र को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल युवक का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर दो चचेरे भाई उस समय आमने सामने आ गये जब मृतक चाचा सरजू प्रसाद के हिस्से की जमीन पर एक पक्ष द्वारा भैंस बांध दिया गया। जिसका विरोध करने पर राजकुमार व उसका पुत्र संजेश कुमार दूसरे पक्ष के अवधराम पर हमला कर दिया। पिता-पुत्र की दबंगई के बीच घिरे अवधराम के रिश्तेदार का लड़का सतेंद्र कुमार निवासी ग्राम बाबा का पुरवा थाना मसौली बचाने दौड़ा तो राजकुमार ने अवैध असलहे से फायर कर दिया। इसके चलते सतेंद्र के कंधे को छूती हुई गोली निकल गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें गोली की पुष्टि होते ही मारपीट के दर्ज मुकदमे में धारा 307 की बढ़ोतरी करते हुए राजकुमार व उसके पुत्र संजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सुल्तानपुर में चचेरे भाइयों के बीच मृतक चाचा के हिस्से पर भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था। जिसका केस दर्जकर कार्रवाई की गई है। (संवाद)