{"_id":"610d87738ebc3eaaa8061fd0","slug":"crime-barabanki-news-lko590224138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे ट्रक चालक का शव शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के मधनापुर गांव की है। यहां के निवासी सियाराम यादव का 32 वर्षीय पुत्र इंद्रेश ट्रक चालक था। पिता ने बताया कि इंद्रेश ने पांच वर्ष पहले अपनी पसंद से विवाह किया था। उसके एक बेटा भी है। इंद्रेश इधर कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। पूछने पर भी उसने कुछ बताना जरूरी नहीं समझा। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम उसके व पत्नी के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। बात इतनी बढ़ी की पुलिस को सूचना दी गई।
मगर, रात करीब 8 बजे पुलिस पहुंची तो इंद्रेश घर से चला गया। शुक्रवार सुबह बाबा ख्याम दास साहब के मंदिर परिसर में लगे बेर के पेड़ पर इंद्रेश का शव लटका देख ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर परिवारीजनों के साथ ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटनास्थल के हालात युवक की हत्या कर उसे पेड़ पर लटका देने के साथ ही आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किए जाने की ओर इशारा कर रहे थे। ग्रामीणों की माने तो इंद्रेश के पैर जमीन पर थे। तो उसके गले में रस्सी से कसने के निशान मौजूद थे। जबकि वह गमछे से लटका मिला।
विज्ञापन
हालांकि इसकी सूचना पर पहुंची बदोसरायं पुलिस ने चालक के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक इंद्रेश की मौत के पीछे कई रहस्य मौजूद हैं। पिता सियाराम ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं इंद्रेश की मौत के बाद परिवारीजन व उसके मासूम बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल था। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की मौत मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।