फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

बाग में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 04 Aug 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
सिद्धौर। क्षेत्र के बाग में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पहुंचे पति ने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के कन्हवापुर निवासी बेचूलाल की पुत्री बृजा देवी की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व देवपुरा निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। लगभग 10 वर्ष पूर्व पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसके चलते बृजा देवी लगभग 10 वर्ष पूर्व से अपने मायके में पिता बेचूलाल के घर रह रही थी। उसके संबंध विच्छेद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बृजा देवी (40) का शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को बिना सूचित किया शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पति अशोक कुमार ने शिकायत सिद्धौर पुलिस चौकी पर करके ससुर व उनके बेटों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्यवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed