फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्तार अंसारी के तीन निजी सुरक्षागार्ड

Wed, 04 Aug 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के ईनामी तीन आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। इस मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

पकड़े गए तीनों आरोपी गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं और यह एंबुलेंस में चालक और मुख्तार अंसारी के निजी सुरक्षागार्ड बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों से सोमवार रात एसटीएफ ने भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्तार अंसारी ने अपने निजी प्रयोग के लिए वर्ष 2013 में फर्जी प्रपत्र के आधार पर एक एंबुलेंस एआरटीओ कार्यालय बाराबंकी में पंजीकृत कराई थी। पंजाब की रोपड़ जेल से पेशी पर जाते समय यह एंबुलेंस चर्चा में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शहर कोतवाली में बीते दो अप्रैल को इसका मुकदमा एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह की तरफ से दर्ज कराया गया था। एसपी ने बताया कि इस मामले के तीन और आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं। बताया कि कोतवाल अमर सिंह, एमपी सिंह आदि की टीम ने मंगलवार की सुबह बहराइच मार्ग स्थित नए बस स्टेशन के पास से गाजीपुर जिले के मोहम्मदपुर थाना के मोहल्ला कसाई जफरपुर युसुफपुर के निवासी फिरोज कुरैशी, मंगल बाजार के शाहिद और मोहल्ला 57 दर्जी में रहने वाले सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है।
वर्तमान में शाहिद सैदपुर बाजार मोहल्ला रोजा में रहता था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों द्वारा बताया गया कि ये मुख्तार अंसारी की एम्बुलेंस चलाते थे और उसी एम्बुलेंस में अवैध शस्त्र लेकर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए चलते थे। यह सभी आजमगढ़, लखनऊ और जहां कहीं भी एम्बुलेंस को लेकर जाना होता था वहां लेकर जाते थे और मुख्तार की निजी सुरक्षागार्ड का काम करते थे।
बताया कि एम्बुलेंस को पंजाब के रोपड़ भी यही लोग ही लेकर गये थे। जब पुलिस की कार्यवाही ज्यादा बढ़ गयी तो एम्बुलेंस को वहीं छोड़कर भाग गये थे। पुलिस टीम द्वारा शेष अन्य दो इनामी आरोपियों जफर उर्फ चंदा निवासी सदर रोड मोहम्मदाबाद थाना मोहम्मदपुर जिला गाजीपुर और अफरोज खां उर्फ चुन्नू निवासी महरूपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। यदि किसी के पास शस्त्र लाइसेंस होगा तो उसके निरस्तीकरण के लिए भी कार्रवाई होगी।

अब तक यह हो चुके गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक मऊ जिले के संजीवनी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अलका राय, उसके सहयोगी डॉ. शेषनाथ राय, आनंद यादव, राजनाथ यादव, मो. सैयद मुजाहिद, मो. जाफरी उर्फ शाहिद, सलीम को जेल भेजा चुका है जबकि मुख्तार बांदा जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed