{"_id":"601d97aa8ebc3ebb642ebbc7","slug":"crime-barabanki-news-lko563398881","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर मालिक से शिकायत करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर मालिक से शिकायत करना पड़ा महंगा
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। कोल्ड स्टोर की टूटी नाली का पानी घर में आने पर पूर्व चेयरमैन द्वारा कोल्ड स्टोर मालिक से शिकायत करना महंगा पड़ा। कोल्ड स्टोर मालिक ने अपने एक साथी के साथ पूर्व चेयरमैन पति की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने घायल का इलाज कराकर कोल्ड स्टोर मालिक व एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामला कस्बा थाना टिकैतनगर के मोहल्ला धधवारा का है।
यहां के निवासी पूर्व चेयरमैन पति राजकुमार मौर्य ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके मकान के पीछे बने कोल्ड स्टोर पर आने वाले भारी वाहनों से घर के बगल की जलनिकासी की नाली टूट गई है। जिसके कारण नाली का गंदा पानी घर के नीचे बने बेसमेंट में भर जाता है।
इसी की शिकायत करने व नाली के दुरुस्त करने की बात करने पूर्व चेयरमैन पति कोल्ड स्टोर मालिक जय कुमार जैन के पास गए थे। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद कोल्ड स्टोर मालिक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व चेयरमैन पति की धुनाई कर दी। मामले में पुलिस ने कोल्ड स्टोर मालिक व उनके साथी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।