{"_id":"61d4a1a804ce761ba90e9c21","slug":"corona-vaccination-barabanki-news-lko6120142198","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह हजार किशोर किशोरियों को लगाया गया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह हजार किशोर किशोरियों को लगाया गया कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। किशोरों को लगाए जा रहे कोविड टीकाकरण के दूसरे दिन मंगलवार को जिले भर में साढ़े छह हजार बच्चों को टीका लगाया गया। इसके लिए जिलेभर में 62 केंद्र बनाए गए थे जिनके माध्यम से किशोर और किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के करीब 2 लाख 35 हजार किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसकी शुरूआत जिले में 3 जनवरी से हो चुकी है। पहले दिन जहां साढ़े चार हजार बच्चों को टीके लगाए गए वहीं मंगलवार को टीकाकरण अभियान के दूूसरे दिन 62 केंद्रों के माध्यम से साढ़े छह हजार किशोर और किशोरियों को टीके लगाए गए।
जबकि जिला पुरुष और महिला अस्पताल को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा ही रहा। इस दौरान टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल आए किशोरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इन लोगों ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। ऐसे में हम लोगों को टीका लगाने का शासन का निर्णय काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
टीका लगवाने के लिए आए किशोरों ने अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड से बचाव का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका टीकाकरण ही है। इसलिए सभी को निकट के केंद्र पर पहुंचकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि शासन के आदेश पर किशोरों को टीका लगाने का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है। वहीं किशोरों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
18 प्लस में 15 हजार का टीकाकरण
18 प्लस वालों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 130 केंद्रों के माध्यम से 15 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस कार्य में लगी टीमें लगातार लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि अभियान के तहत मंगलवार को 15 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। जो लोग रह गए हैं उनसे जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील लगातार की जा रही है।