{"_id":"61f6cec14d9abb6d53464474","slug":"control-room-set-up-in-dios-office-barabanki-news-lko6156939163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी कर दिया गया है।
पांचवें चरण में 27 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव को सकुशल और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने इस बार कंट्रोल रूम को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कराया है। इसका नंबर 05248-357541 है। यह कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए तीन शिफ्टों में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उपजिलाधिकारी न्यायिक हैदरगढ़ शंभूशरण और डीपीओ प्रकाश चौरसिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दो से रात्रि दस बजे और दस से सुबह छह बजे तक कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। नोडल अधिकारियों के साथ तीन सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। यहां आने वाली निर्वाचन संबंधी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।