{"_id":"5824bb424f1c1b067fb3a699","slug":"conductor-beaten-to-passenger-to-giving-500-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 का नोट देने पर कंडक्टर ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 का नोट देने पर कंडक्टर ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
500 का नोट देने पर कंडक्टर ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ गुरुवार को लखनऊ से बाराबंकी आ रहे एक यात्री को कंडेक्टर को 500 रुपये का नोट देना महंगा पड़ गया। आरोप है कि कंडक्टर ने पहले तो नोट लेने से मना किया बाद में बवाल करने पर लिया, लेकिन रुपये लौटाने की बात कहने पर यात्री की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
लखनऊ जिले के 164/309 हाजी बिल्डिंग मोलवीगंज थाना अमीनाबाद निवासी मो. इमरान कुरैशी पुत्र अली हुसैन पत्नी के साथ गुरुवार को देवा आने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे से बस पकड़ा था। पीड़ित का आरोप है कि उसने अनुबंधित के कंडक्टर को 500 रुपये का नोट देकर दो टिकट बाराबंकी का देने को कहा। परिचालक ने पहले 500 रुपये लेेने से मना किया। कहासुनी के बाद उसने नोट लेकर टिकट बना दिया और उसके पीछे 444 रुपये बकाया लिखकर बस स्टाप पर लौटाने को कहा।
बस स्टाप पर पहुंचे के बाद कंडक्टर ने यात्री को अंदर काउंटर से पैसे लेने के लिए बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसे पीटने लगा। पीड़ित का आरोप है कि वहां पर मौजूद होमगार्ड दूर खड़े तमाशा देखते रहे। पीड़ित ने आधा दर्जन अज्ञात डिपो कर्मियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर कोतवाली मे दी है।
विज्ञापन
500-1000 रुपये के बंद हो जाने से संचालन में काफी समस्या आ रही है। यात्री भी मौके को भुना रहे हैं हर कोई 500 व 1000 दे रहा है। परिचालक छुट्टे पैसे कहां से लाएगा। 500 रुपये को लेकर यात्री व परिचालक के बीज मामूली कहासुनी हुई है। -आरके वर्मा, एआरएम