{"_id":"61916475042764085d248e87","slug":"chandan-and-vishu-won-in-archery-barabanki-news-lko6044514140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में चंदन व विशु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में चंदन व विशु ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ग्राम्यांचल महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में यूपी के चंदन उपाध्याय प्रथम व आंध्र प्रदेश के विशु रेड्डी द्वितीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रविवार को फील्ड आर्चरी एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में इंडोर फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम्यांचल में कराए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन किया गया। मुख्य अतिथि आनंदेश्वर पांडेय ने विजेताओं को मेडल एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो आनंदेश्वर के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा सभी को कोई एक गेम जरूर खेलना चाहिए। गेम से लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बढ़ती है तथा स्वास्थ्य के साथ शिक्षा पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन नाइन स्पॉट यूपी के चंदन उपाध्याय प्रथम, आंध्र प्रदेश के विशू रेड्डी द्वितीय व महाराष्ट्र के विनायक नायर तृतीय स्थान पर रहे। पारंपरिक तीरंदाजी में महाराष्ट्र के वैभव ने बाजी मारी है। अंडर-19 मिक्स स्पॉट में सूरज प्रकाश राजस्थान प्रथम, धीरज नरेश टेकुर महाराष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। टीम इवेंट में आर्यन गोदरा, विनय कुमार, चिराग हरियाणा प्रथम, सनी, सूरज प्रकाश, संदीप पंवार राजस्थान द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सिंगल स्पॉट में वरुन संजय महाराष्ट्र प्रथम, निनामा भारगव गुजरात द्वितीय स्थान पर रहे। फाइव स्पॉट में सचिन कुमार गुजरात प्रथम, मुकेश भाई गुजरात द्वितीय स्थान पर रहे। फ्री स्टाइल तीरंदाजी में विक्रय महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर रहे। ग्राम्यांचल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सुभाषचंद्र नायर, प्रदेश अध्यक्ष फिल्ड आर्चरी एसोसिएशन यूपी सिद्धार्थ अवस्थी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष सिंह, प्रदेश जनरल सेक्रेटरी निधि जैन, रितिका नायर, ग्राम्यांचल चेयरमैन प्रेमा अवस्थी, प्रबंधक सुप्रिया अवस्थी, अर्चिता त्रिवेदी व मनीष मौजूद रहे।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगता में ग्राम्यांचल परिसर में पूरे देश की झांकी दिखाई दी। 16 स्टेट से अंडर टेन से लेकर अलग-अलग आयु वर्ग के आठ सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे से अपने अनुभवों को साझा किया।