फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case filed against purchasing center in-charge

क्रय केंद्र प्रभारी पर दर्ज हुआ केस

Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against purchasing center in-charge
बाराबंकी। केंद्र प्रभारी की लापरवाही से पिछले तीन दिन से दरियाबाद के मथुरानगर खरीद केंद्र पर धान की तौल पूरी तरह से बंद है। जारी आदेश के बाद भी केंद्र प्रभारी ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरियाबाद के मथुरानगर धान खरीद केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार को हटाते हुए यहां कुर्सी में तैनात आलोक कुमार श्रीवास्तव को जिम्मा सौंपा गया था। मगर आदेेश के तीन दिन बीतने के बाद भी वह कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। इससे क्रय केंद्र पर धान की तौल पूरी तरह से बंद है। धान की तौल न होने से यहां कई दिन से धान लदी ट्रॉलियां लिए खड़े किसानों को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व निरीक्षक रामदेव शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed