{"_id":"694eeea40a8558a9e40011ac","slug":"bus-station-without-staff-arbitrariness-in-operation-of-buses-barabanki-news-c-315-1-brp1005-154868-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिना कर्मचारी के बस स्टेशन, बसों के संचालन में मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिना कर्मचारी के बस स्टेशन, बसों के संचालन में मनमानी
Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कोहरे व शीतलहर के बीच फतेहपुर बस स्टेशन पर यात्रियों को गंदगी के बीच सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करने की परेशानी उठाना पड़ रही है। किराए के भवन में संचालित बस स्टेशन पर किसी भी स्थाई कर्मचारी की तैनाती न होने से बसों का संचालन पूरी तरह मनमानी के आधार पर होता है। बस स्टेशन परिसर में ठहराव न होने से अधिकतर बस चालक सड़क पर खड़े यात्रियों की अनदेखी कर फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं।
यहां से प्रतिदिन करीब सौ बसों का आवागमन होता है। इन बसों से हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। विभागीय अफसरों की उपेक्षा के चलते बस स्टेशन परिसर का इस्तेमाल आस-पास के लोग अपने वाहनों के पार्किंग स्थल के बतौर करते हैं। आसपास गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हैं। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं है।
कस्बा फतेहपुर से होते हुए सूरतगंज, हेतमापुर, बेलहरा, छेदा, सुढियामउ, रामनगर के साथ निकटवर्ती जिला सीतापुर के ग्राम रामपुर मथुरा, बहादुरगंज, महमूदाबाद, बिसवां तक परिवहन विभाग की अनुबंधित बसें चलाई जा रही है। बीते करीब 40 वर्षो से किराए के भवन में बस स्टेशन संचालित किया जा रहा है। जिसका किराया मात्र 34 रुपए प्रति माह है। यहां पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर लोग वाहन खड़ा कर देते है। मजबूरन ठंड व कोहरे के बीच यात्रियों को सडक किनारे लगे पेडोंं के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
एआरएम जमीला खातून का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के चलते बस स्टेशन पर किसी भी स्थाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है। इस संबंध में मुख्यालय स्तर पर कर्मचारी की तैनाती के लिए पत्राचार भी चल रहा है। भरोसा दिलाया कि जल्द ही बस स्टेशन पर कर्मचारी की तैनाती के साथ यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।