फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   burn crop

तारों के टकराने से निकली चिंगारी, जली फसल

Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
burn crop
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र के टेडवा गांव में शनिवार सुबह तेज हवा चलने के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए। खेत में गेहूं की फसल कटाई करने के बाद इकट्ठा की गई लगभग आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पूरब गांव में खेतों के ऊपर से निकली बिजली लाइन के तार पर शनिवार की भोर लगभग 4 बजे अचानक तेज हवा चलने के कारण पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे बिजली के तार आपस में टकरा गए और उससे निकली चिंगारी खेत में गिरने से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते थ्रेसर में मड़ाई करने के लिए इकट्ठा की गई गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने उठती लपटों को देख सूचना दमकल विभाग को दी और खुद भी आग बुझाने में जुटे रहे। इस बीच लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने भी ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। मगर तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पूरब टंडवा निवासी राजेश, रामनारायण, रामप्रसाद व कृष्ण कुमार पांडेय के गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed