{"_id":"67f810d760c990e67501e7a4","slug":"bodies-of-a-muslim-teenager-and-a-hindu-youth-found-hanging-from-the-same-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-136935-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक ही फंदे से लटके मिले मुस्लिम किशोरी व हिन्दू युवक के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक ही फंदे से लटके मिले मुस्लिम किशोरी व हिन्दू युवक के शव
Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर एक ही फंदे से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक हिंदू तो किशोरी मुस्लिम थी। तीन महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहम्मदपुर खाला के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज (21) व पड़ोसी गांव बिहुरा की निशा बानो (17) के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध थे। लेकिन सामाजिक और धार्मिक बंदिशों के चलते उनके विवाह नहीं हो पाया। कुछ दिनों पहले दोनों घर छोड़कर भागे भी थे, लेकिन बाद में परिजनों के दबाव में लौट आए थे। तीन माह पहले परिजनों ने जबरन सूरज की शादी कर दी थी। बुधवार देर रात करीब दो बजे सूरज की पत्नी ने परिजनों को बताया कि वह घर से गायब है। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बृहस्पतिवार भोर में आंधी चलने के कारण गांव के कुछ बच्चे आम बीनने गए तो गांव के बाहर खेत की ओर आम के पेड़ से दो शव एक ही फंदे से लटके मिले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों की पहचान सूरज और निशा के रूप में की। पुलिस के अनुसार दोनों ने दुपट्टा और गमछा जोड़कर फंदा बनाने के बाद उससे लटक कर जान दे दी। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक युवक व किशोरी के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
सदमे से मूर्छित हुई नवविवाहिता
मृतक सूरज का विवाह तीन माह पहले ही हुआ था। उसकी नवविवाहिता पत्नी के हाथों में लगी मेहंदी का रंग भी अभी तक पूरी तरह नहीं उतरा था। पति की मौत की खबर से सदमे में आई नवविवाहिता बार-बार मूर्छित हो कर गिर जा रही थी। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और सनसनी फैली हुई है। परिजनों में कोहराम मचा है।
भोर चार बजे तक घर पर थी किशोरी
मृतका निशा अपने तीन भाईयों व चार बहनों में सबसे छोटी थी। भाई उस्मान ने बताया कि भोर में चार बजे तक तो निशा घर पर ही थी। वह कब घर से निकली किसी को भी पता नही चल सका।