{"_id":"65ecdaadde7c40737004c884","slug":"bku-workers-surrounded-kothi-police-station-protest-barabanki-news-c-315-1-brp1006-114166-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा कोठी थाना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा कोठी थाना, प्रदर्शन
Sun, 10 Mar 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। कई मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोठी थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। एसएचओ ने आश्वासन देकर धरना शांत कराया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता थाने के बाहर जुटने लगे। कुछ ही देर में दरी बिछाकर कार्यकर्ता बैठ गए। महिला विंग की ब्लॉक अध्यक्ष शांति देवी इसकी अगुवाई कर रही थीं। जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कई शिकायतें एसएचओ संतोष कुमार सिंह के समक्ष रखीं। इसमें ढेड़िया गांव निवासी बुजुर्ग ननकऊ के घर पर कब्जा कर उसका सामान गांव के कुछ लोगों द्वारा उठा ले जाने में मामूली धाराओं में कार्रवाई का आरोप लगाया।
जिस पर पुलिस ने आरोपी भुलई को हिरासत में लेकर जेल भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही धाराएं बढ़ाने की बात कही। तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर राजेश वर्मा, राम मदन रावत, बृजपाल, लायक राम, बाल गोविंद, विजय कुमार, राम तीरथ आदि मौजूद रहे।