{"_id":"628da2b2cb2197070d15b0a0","slug":"big-road-accident-in-barabanki-four-killed-in-car-and-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki Road Accident: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी में बड़ा हादसा, चार की मौत, एसयूवी काटकर बाहर निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki Road Accident: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी में बड़ा हादसा, चार की मौत, एसयूवी काटकर बाहर निकाले गए शव
Wed, 25 May 2022 02:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 May 2022 02:21 PM IST
सार
बाराबंकी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकालने में जुटी है।
विज्ञापन
Road Accident in Barabanki
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज रफ्तार एसयूवी चालक को नींद आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसयूवी सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद एसयूवी को काटकर उसमें फंसे हुए शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर बुधवार की भोर करीब 6:00 बजे हुआ। अयोध्या की ओर से आ रही एसयूवी के चालक को नींद आने से डिवाइडर फांद कर एसयूवी रांग साइड में आ गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जहां कंटेनर चालक फरार हो गया। वही एसयूवी सवार सभी चार लोग व चार भेड़ों की सांसे थम गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने की करीब आधा घंटे बाद सफदरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण हादसे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ सदर नवीन सिंह मौके पर पहुंच गए। एसयूवी की नंबर प्लेट मोबाइल नंबर से एक की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी सबी हैदर के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। उसके बाद घंटों मशक्कत कर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एसयूवी को काटकर उसमें फंसे शव व भेड़ों को बाहर निकाला। वहीं अन्य लोगों की पुलिस पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
https://www.kooapp.com/koo/CMOfficeUP/669db3ba-4a49-4650-85f2-fe979ac01dc7