{"_id":"3682689c06343fa3799ea1c7e48c934b","slug":"bees-attack-on-farmer-mahapanchayat-26-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत पर मधुमक्खियों का हमला, 26 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत पर मधुमक्खियों का हमला, 26 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना संस्थान परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की किसान महापंचायत में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में दूरदराज से आए करीब 26 किसान घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भाकियू (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महापंचायत में हरदोई, लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर, सीतापुर समेत कई जनपदों के किसान शामिल हुए। महापंचायत शुरु ही होने वाली थी कि मधुमक्खियों के झुंड ने किसानों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में हरदोई जनपद से आए ब्रह्मा, आनंद कुमार गुप्ता, महामंत्री बलबीर राजवंशी, गवर्नर सिंह यादव जिला अध्यक्ष हरदोई व मंहगू सिद्धार्थनगर राम खेलावन फतेहपुर समेत करीब 26 किसान घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मधुमक्खियों का आतंक समाप्त होने पर जैसे-तैसे कार्यक्रम पूरा किया गया।
विज्ञापन