{"_id":"6afe0d7948130ee9e2051df9","slug":"asha-worker-dismissed-for-demanding-money-for-childbirth-anm-suspended-barabanki-news-c-315-1-lu11010-184774-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रसव के लिए पैसा मांगने वाली आशा बर्खास्त, एएनएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रसव के लिए पैसा मांगने वाली आशा बर्खास्त, एएनएम निलंबित
Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
असंद्रा के धनौली खास गांव में स्वास्थ्य टीम ने पीड़ित के घर पहुंच दर्ज किए बयान।
बाराबंकी। पीएचसी पठकन पुरवा में प्रसूता को इलाज न मिलने और सड़क पर प्रसव होने के मामले की जांच बुधवार को मुख्यालय और एनएचएम की टीमों ने पहुंचकर की। जांच टीमों पर पीड़िता के पति और स्वास्थ्य कर्मियों के भी बयान दर्ज किए। जांच में पाया गया कि दूसरे क्षेत्र की आशा ने प्रसव कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी। टीम ने यह भी पाया कि जिस एएनएम की ड्यूटी थी वह बिना सूचना के पीएचसी से चली गई थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ ने आशा को बर्खास्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए है। एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। पीएचसी पठकनपुरवा की डॉ. समरीना और सीएचसी रामसनेहीघाट के अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।
एनएचएम के जनरल मैनेजर डॉ. सुधांशू ओझा और परिवार कल्याण के डॉ. अश्वनी कुमार के साथ जिला मुख्यालय से एसीएमओ डॉ. एन. कमाल और डॉ. एलबी गुप्ता की टीम बुधवार को पीएचसी पठकनपुरवा पहुंची। टीम ने असंद्रा क्षेत्र के बनियन पुरवा मजरे धनौली खास निवासी जयराम रावत के बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को प्रसव पीड़ा पर पत्नी लीलावती को पीएचसी पठकनपुरवा लेकर पहुंचे थे। यहां पर उसे भर्ती कर लिया गया और अस्पताल में मौजूद एक महिला ने उसे बाहर से दवाएं लाने का परचा थमा दिया। जयराम का आरोप है कि महिला ने उससे प्रसव कराने के लिए पांच हजार रुपये की भी मांग की। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान के सहयोग के 102 एंबुलेंस से पीड़िता को सीएचसी भेजा, जहां पर सुरक्षित प्रसव कराया गया। टीम ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के बयान दर्ज किए गए। जांच में पाया गया कि आशा आरती मिश्रा ने पैसे की मांग की थी। एएनएम सरिता की ड्यूटी थी लेकिन वह बिना किसी को जानकारी दिए ही पीएचसी से चली गई थी। मामले की जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी दी गई है।
पहले भी लग चुके हैं पैसा मांगने के आरोप
पीएचसी पठकनपुरवा में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर प्रसव और इलाज के नाम पर पैसा मांगने के पहले भी आरोप लग चुके हैं। लेकिन लिखित शिकायत न होने की वजह से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। लेकिन इस बार आशा और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
पीएचसी पठकन पुरवा का मामला काफी गंभीर है। लखनऊ की टीम के साथ ही मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. एन. कमाल और डॉ. लव भूषण गुप्ता का भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आशा को बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। एएनएम को निलंबित कर सीएचसी अधीक्षक और पीएचसी पर तैनात डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।
डॉ. रंजन गौतम, सीएमओ