{"_id":"6afe0d2a1cddba18aa0e3563","slug":"49-companies-provided-jobs-to-718-youths-barabanki-news-c-315-1-brb1038-184769-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 49 कंपनियों ने 718 युवाओं को दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 49 कंपनियों ने 718 युवाओं को दी नौकरी
Thu, 19 Nov 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
राेजगार मेले में जुटे युवा। सूचना
बाराबंकी। जिला सेवायोजन कार्यालय से मंगलवार को सागर इन्स्टीच्यूट कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की कुल 49 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 1653 युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद प्रारंभिक स्तर पर 718 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने किया। इस दौरान चयनित युवाओं को प्रमाण-पत्र बांटे गए और उनका उत्साह बढ़ाया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग की। इस कार्यक्रम में सागर इन्स्टीच्यूट की प्रबंधिका मधु अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी मानस झुनझुनवाला, निदेशक प्रो डॉ जेबी सिंह, नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह और सहायक सेवायोजन अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे। रोजगार मेले का संचालन सुग्रीव चन्द्र ने किया।