फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Azimuddin College students won gold in Judo

Barabanki News: जूडो में अजीमुद्दीन कालेज की छात्राओं ने जीता स्वर्ण

Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Azimuddin College students won gold in Judo
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वर्गों में खिताब अपने नाम कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर ने हासिल किया।
विज्ञापन



जूडो प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्र 25 किग्रा में शौर्य प्रताप सिंह, 35 किग्रा में हम्माद, 40 किग्रा में प्रिंस गौतम, 50 किग्रा में मोहम्मद असद विजेता रहे। यूपीएस रसूलपुर के छात्र 30 किग्रा में अतुल कुमार और प्लस 50 किग्रा में नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के रितेश कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन

17 व वर्ष बालक वर्ग में 40, 45, 50, 55, 66, 73 और 81 किग्रा भार में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की, जबकि 60 किग्रा में नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के निहाल कुमार ने स्वर्ण हासिल किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में 40 किग्रा में सचिन कुमार और 89 किग्रा में अर्णव गोस्वामी और अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्रों ने जीत दर्ज की
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 14 वर्ष वर्ग के 27, 32 और 36 किग्रा में यूपीएस रसूलपुर, 44 किग्रा में साई इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। 17 वर्ष वर्ग में स्वाति देवी, तैयब बानो और संध्या गौतम नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर व अग्नि श्रीवास्तव इरम इंटर कॉलेज विजेता रहीं।

19 वर्ष बालिका वर्ग के सभी भार वर्गों में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की खिलाड़ी शांति देवी, मानसी पाल, इकरा फातिमा, सुमैया झा, आरोही कनौजिया, साधना पाल, संजू कुमारी, कशिश और सृष्टि वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed