फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ayushman yojna

1746 गरीबों को मिले आयुष्मान कार्ड तो खिले उठे चेहरे

Tue, 12 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ayushman yojna
बाराबंकी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अन्त्योदय कार्डधारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड देने की शुुरुआत सोमवार को एडीएम ने सीएमओ के साथ कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार से की। इस दौरान गोल्डन कार्ड पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कहा कि अब इलाज के लिए कम से कम इधर-उधर तो नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम कर गोल्डन कार्डों का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 1746 अन्त्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। वहीं योजना का शुभारंभ लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल किए जाने के बाद जिले में लाभार्थियों को कार्ड दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम संदीप गुप्ता ने कहा कि यह योजना शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाए और प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारक के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। एडीएम और सीएमओ ने चश्मुद्दीन सलमानी, दिव्याशू भाटिया, जुगराता गौतम, लीला देवी, नीतू, हिमांशू तिवारी, सलमा बेगम, मो. सुुुहेल, कलावती, खुशनुमा बानो, रामकिशन, राजपाल, अनिता सोनी, अंजू देवी, अंजली कुमारी, गुड़िया कश्यप को आयुष्मान कार्ड दिए तो इन लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर गरीब को बेहतर उपचार की सुविधा मिले इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारक को आयुष्मान कार्ड दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत आप सभी को आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं। इस कार्ड के माध्यम से आप खुद तथा अपने परिवार का पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज संबद्ध अस्पतालों से करा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि लोकसभागार में 28 तथा जिले भर में करीब 1746 लोगों को कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड बांटे गए। बताते चले कि जिले में करीब एक लाख 13 हजार अन्त्योदय कार्डधारक हैं जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. नमिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed