{"_id":"6acd41b42404bbac5c02ab81","slug":"ayushman-arogya-mandir-in-a-dilapidated-state-for-eight-months-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181623-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आठ माह से बदहाल आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आठ माह से बदहाल आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। फतेहपुर के मदनपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर करीब आठ महीने से स्वास्थ्यकर्मी के इंतजार में है। केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती न होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान इस केंद्र का रंग-रोगन कराकर सुसज्जित किया गया था। जनसभा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और चारों ओर कूड़े का अंबार लगा है। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा ने स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती न होने की शिकायत सीएचसी प्रभारी से की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती नहीं है। नए सीएचओ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं।