फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack

विवाद के बाद डाल दिया तेजाब, चार झुलसे

Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
attack
बाराबंकी। शहर से लगे बंकी कस्बे में शनिवार रात दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया। उसकी चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बंकी कस्बा के मोहल्ला उत्तर टोला निवासी प्रशांत श्रीवास्तव व पड़ोसी सराफा व्यापारी गौतम सोनी के बीच शनिवार की रात मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जानकारी होने पर गौतम सोनी का पुत्र आकाश व मुन्ना भी आ गए और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गौतम सोनी व उसके बेटे घर जेवरात साफ करने वाला तेजाब ले आए और प्रशांत श्रीवास्तव, उसके चाचा भगौती प्रसाद, चाची मीरा देवी व कमलेश श्रीवास्तव पर फेंक दिया। इस हमले में चारों लोग झुलस गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी सीमा यादव व कोतवाल पंकज सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से बात की।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ गौतम व आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को देखते हुए कस्बे में पुलिस तैनाती की गई है। बताते है कि गौतम सोनी सराफा का काम करता है। जेवरात साफ करने के लिए रखा तेजाब झगड़े के दौरान विरोधियों पर फेंक दिया। चिकित्सकों के मुताबिक झुलसे लोग खतरे से बाहर हैं। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी बंकी कस्बे में शनिवार रात विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी पेशे से सुनार हैं। जेवरात साफ करने में इस्तेमाल होने वाले एसिड का इस्तेमाल किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed