फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Atal Jayanti celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जयंती

Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Atal Jayanti celebrated as Good Governance Day
बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती (सुशासन दिवस) के रुप में मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी आदि आयोजन के अलावा भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच रक्तदान कर उन्हें नमन किया। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने रामनगर की ग्राम पंचायत अल्लापुर रानीमऊ के पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राष्ट्र को परमाणु संपन्न देश बनाने का जो सराहनीय कार्य किया है, देश की जनता उसे भुला नहीं सकती है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की देन भी अटल जी की है। फतेहपुर में सुशासन यात्रा के समापन पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री होने के साथ साथ उन्होंने विकास कार्यों से ग्रामीण वं शहरी क्षेत्रों को लाभान्वित करने के लिए जो योजनाएं बनाई थी उसे आज मोदी और योगी की सरकार आगे बढ़ा रहीं हैैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व पटेल चौराहे पर स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करके काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम दो पहिया वाहनों के साथ भाजपा का झंडा लिए सुशासन यात्रा के पीछे चला। यात्रा कई इलाकों से गुजरी। भाजपा नेता राजा कासिम ने अटल जी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन भूमि विकास बैंक के निदेशक सुधीर कमार सिंह सिद्धू ने किया। जिसमें 21 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में रौनक अली, शमीम, रामलाल चौहान, रत्नेश वर्मा, आशीष द्विवेदी, राहुल वर्मा, गुफरान, सैजी रिजवी, राहुल शर्माख् अब्बास अली, इम्तियाज अंसारी, शुभम वर्मा, ताहिर किदवाई, मनीष दीक्षित, जुबेर अहमद खां शामिल रहे। मौके पर दिनेश चन्द्र पाडेय, अर्चना शर्मा, कमलेश कुमार यादव समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed