{"_id":"6a3edc1bef7e78ec1e01e660","slug":"assets-of-lucc-core-team-members-to-be-attached-barabanki-news-c-315-1-lu11010-172319-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एलयूसीसी की कोर टीम के सदस्यों संपत्तियां होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एलयूसीसी की कोर टीम के सदस्यों संपत्तियां होगी कुर्क
Sat, 27 Jun 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भागी चिट एंड फंड कंपनी एलयूसीसी के कोर टीम के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों पर अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी हो गई है। अकेले बाराबंकी में ही डेढ़ साल पहले कंपनी से जुड़े लोगों पर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। इसे लेकर उत्तराखंड में भी कई मामले दर्ज है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। कोर्ट ने डीएम बाराबंकी से संबंधित संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व निरंकार सिंह ने एसडीएम नवाबगंज को आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिन संपत्तियों को कुर्क करने की मांग की गई है उनमें छेदानगर स्थित भूमि, सिविल लाइन क्षेत्र का दो मंजिला भवन, शुक्लाई गांव कृषि भूमि और बड़ेल क्षेत्र में खरीदे गए पॉलीक्लीनिक तथा आवासीय भवन शामिल हैं। बाराबंकी में कंपनी की कोर कमेटी के सदस्य और बाराबंकी निवासी उत्तम राजपूत व उनकी पत्नी माया सिंह राजपूत समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। कई गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।