फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notices issued to staff of 10 schools over low attendance.

Barabanki News: कम उपस्थिति मिलने पर 10 स्कूलों के स्टाफ को नोटिस

Tue, 08 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to staff of 10 schools over low attendance.
बाराबंकी। रामनगर ब्लॉक के 10 विद्यालयों का सोमवार को बीएसएन नवीन कुमार पाठक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों में नामांकित बच्चों की तुलना में बेहद कम उपस्थिति मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। बीएसए सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियानी पहुंचे, जहां 164 नामांकित बच्चों के सापेक्ष मात्र 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय तेलियानी के निरीक्षण में 77 में से केवल 52 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। विद्यालय में आवश्यक जाली न लगे होने पर बीएसए ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कम्पोजिट विद्यालय पूरे जवर में निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में नामांकित 149 बच्चों में से सिर्फ 62 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से अधिकतर बिना ड्रेस के आए थे। अभिलेखों को देखने से उजागर हुआ कि विद्यालय में लगातार नामांकन घट रहा है। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के साथ-साथ पूरे स्टाफ को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पूरे भगई के निरीक्षण में शिक्षक रमेश चंद्र कश्यप गैरहाजिर पाए गए, जिन्हें नोटिस दिया गया। यहां मात्र 22 बच्चे उपस्थित थे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय चुरलिया में 50 के सापेक्ष 33, प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम में 114 के सापेक्ष 70, प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में 77 के सापेक्ष 62, प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुरवा में 37 के सापेक्ष 16 तथा मसूदपुर में 50 के सापेक्ष 45 छात्र उपस्थित मिले। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में 224 नामांकित छात्रों के सापेक्ष मात्र 78 बच्चों की उपस्थिति देखकर बीएसए ने सख्त नाराजगी जताते हुए पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed