फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Emergency ward full; treatment being provided on stretchers.

Barabanki News: इमरजेंसी में वार्ड फुल, स्ट्रेचर पर हो रहा उपचार

Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Emergency ward full; treatment being provided on stretchers.
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण इमरजेंसी वार्ड के बेड फुल हो जाने से बुखार पीड़ितों का इलाज स्ट्रेचर पर लिटा कर किया जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के छह मामले सामने आने के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी में 2285 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें सर्वाधिक सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार सुबह 11 बजे तक सभी बेड मरीजों से फुल हो जाने के कारण मरीजों का इलाज स्ट्रेचर पर लिटा कर करना पड़ा। रामपाल, मीना देवी, शांति, सत्यम और शिवनरायन को तेज बुखार की शिकायत पर परिजनों ने भर्ती कराया था। इन सभी को बेड न मिल पाने के कारण उनका इलाज स्ट्रेचर पर लिटाकर करना पड़ा। इमरजेंसी में ज्यादातर भर्ती मरीज बुखार के थे।
विज्ञापन

ओपीडी में भी भीड़
ओपीडी में डॉक्टरों के कक्षों के बाहर सुबह साढ़े आठ बजे से लगना शुरू हुई मरीजों की कतार दोपहर दो बजे तक लगी रही। ऐसे में मरीजों को डाक्टरी परीक्षण के बाद जांच कराने से लेकर दवा प्राप्त करने में तीन से चार घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। शाहिद ने बताया कि डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद उसे डॉक्टर ने देखा। अब वह दवा के लिए लाइन में खड़े हैं। मालती ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। पूरा दिन बीत गया लेकिन जांच नहीं हो पाई। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सभी मरीजों को बिना परेशानी उचित इलाज मिल सके, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकनगुनिया और मलेरिया का एक-एक मरीज मिला
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर बंकी निवासी एक युवक में मलेरिया और मसौली निवासी एक व्यक्ति में चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद दाेनों को लखनऊ के निजी अस्पतालाें में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि चिकित्सकों की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। वहां पर शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि हर बुखार स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया नहीं होता है। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed