फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy procurement to take place at 90 centers; preparations intensified.

Barabanki News: 90 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, तैयारियां तेज

Tue, 08 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to take place at 90 centers; preparations intensified.
बाराबंकी। जिले में धान खरीद के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष भी 90 खरीद केंद्र खोले जा रहे हैं। केंद्र प्रभारियों की तैनाती का कार्य तेज कर दिया गया है। वहीं मिलों के सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी इन्हीं 90 केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की गई थी। यहीं वजह रही की निर्धारित लक्ष्य 1.60 मीट्रिक टन से ज्यादा की धान खरीद हुई थी। किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। खरीद केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और भंडारण की व्यवस्था शामिल है। किसानों को टोकन प्रणाली के माध्यम से अपनी बारी का इंतजार करना होगा। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आई स्कैनर मशीन का इस बार भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने का लक्ष्य है। किसी भी शिकायत के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि धान खरीद को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार भी 90 केंद्रों पर खरीद की तैयारी है। प्रभारियों की तैनाती का कार्य चल रहा है। शासन से खरीद नीति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed