फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Asked the patient- Medicines are not prescribed from outside.

Barabanki News: मरीज से पूछा- बाहर से तो नहीं लिखी जाती हैं दवाएं...

Mon, 30 Dec 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 30 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Asked the patient- Medicines are not prescribed from outside.
 जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी पूछताछ करते महानिदेशक चिकित
बाराबंकी। स्वास्थ्य महानिदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. आरपी सुमन ने निदेशक डॉ. बीपी कल्यानी के साथ रविवार को जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों का हाल जाना और इमरजेंसी में रखे रजिस्टर की जांच की। जानकारी मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा अन्य डॉक्टरों के साथ भागते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। देर से पहुंचने पर अस्पताल के मैनेजर राजकुमार से जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक इसके बाद सीधे वार्ड पहुंचे और वहां भर्ती मरीज से पूछा कि आपकी तबियत ठीक है, कोई दिक्कत तो नहीं हैं, डॉक्टर सुबह-शाम देखने आते हैं। मरीज का जवाब रहा हां। फिर पूछा- एक बात बताइए, कुछ दवाएं तो बाहर से मंगाई जाती होंगी, महिला का जवाब न था।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य मरीजों का हाल जानने के बाद वह सीधे गैलरी में पहुंच गए। वहां पर दीवारों पर पान की पीक और गंदगी देख नाराजगी जताते हुए मैनेजर को चेतावनी देते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व सीलिंग को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल पहुंचे डीजी ने डॉ. प्रेमदयाल के साथ पोस्ट ऑपरेटिव व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती प्रसूताओं से बात भी की। वहां से सीएमओ डॉ. अवधेश यादव के साथ सीधे सीएचसी देवा पहुंचे। वहां से पीएचसी मित्तई पहुंचे और जनआरोग्य मेले का निरीक्षण किया और मरीजों से बात की। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।


इसके बाद पीएचसी कुर्सी पहुंचे। वहां पर अन्य दिनों की अपेक्षा डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान वार्ड की खिड़की टूटी मिलने पर सही कराने के निर्देश दिए और मरीजों से बात करने के बाद डीजी स्वास्थ्य लखनऊ लौट गए। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम गौड़, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. मानवी राज सिंह, डॉ. नीलम व डॉ. अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed