फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   annpurna devi yatra

श्रीराम के जयकारों के बीच अन्नपूर्णा देवी का हुआ भव्य स्वागत

Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
annpurna devi yatra
बाराबंकी के सफेदाबाद पहुंची मां अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। बीते 11 नवम्बर को दिल्ली से निकली मां अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा का शनिवार को सफेदाबाद में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। करीब छह घंटे इंतजार के बावजूद श्रद्धालु डटे रहे। पुुष्पवर्षा केे साथ श्रीराम के जयकारे लगाते भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा शनिवार देर शाम सफेदाबाद स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पर पं. अरविंद मिश्रा के सानिध्य में जुटे श्रद्धालुओं व संत समाज ने पूजन-अभिनंदन किया। अपराह्न तीन बजे से रात नौ बजेे तक इंतजार के बावजूद श्रद्धालु डटे रहे। श्रद्धालुओं ने देवी अन्नपूर्णा के जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा की जिससे वातावरण महक उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मूर्ति पर प्रसाद भी चढ़ाया। रथ पर सवार प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद बांट रहे थे। सफेदाबाद में स्वागत के दौरान प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि सौभाग्य है कि देश की संस्कृति और राष्ट्रीय धरोहर को बचाने वाले नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरगंज में सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि देश के लिए गौरव का दिन है कि 108 वर्ष पूर्व मां अन्नपूर्णा की मूर्ति जो काशी से चोरी होकर कनाडा चली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयास से मूर्ति भारत वापस आई है। सीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सफेदाबाद में मूर्ति की विशेष आरती की।

सफेदाबाद में आरएसएस के जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला कार्यवाह सुधीर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, जिला महिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, हरगोविंद सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र वर्मा, रामबाबू द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक शरद अवस्थी ने सफदरगंज में, विधायक सतीश शर्मा और बैजनाथ रावत ने भिटरिया बाईपास पर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed