{"_id":"625870a25aab413e1a07826c","slug":"ambedkar-jayanti-program-barabanki-news-lko6261581188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति प्रथा के विरोधी थे भीमराव आंबेडकर-कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति प्रथा के विरोधी थे भीमराव आंबेडकर-कृषि मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत के अप्रतिम राष्ट्र निर्माता थे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब बचपन से जाति प्रथा के मुखर विरोधी रहे। उनका मानना था कि समतामूलक समाज के बलबूते देश के विकास की गति तीव्र होगी।
कृषि मंत्री गुरुवार को शहर स्थित नगर पालिका सभागार में भाजपा द्वारा आंबेडकर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार बाबा साहब के सपनों को पूरा करने में जुटी है।
एससी-एसटी समुदाय में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, वेंचर कैपिटल फंड, छात्रवृत्ति योजना का विस्तार, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, श्रम कानूनों का सरलीकरण उन तमाम उपायों में से हैं जो बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंच-तीर्थ के भव्य निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताई। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन को असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
विज्ञापन
सांसद उपेंद्र रावत ने डॉ. आंबेडकर को दलितों, गरीबों, वंचितों व शोषित समाज का मसीहा बताया। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत व जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सुधीर कुमार सिंह, संतोष सिंह, अरविंद मौर्य, अजीत प्रताप सिंह व सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गुरुवार सुबह सांसद उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश व अन्य भाजपाइयों ने नाका सतरिख चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।