{"_id":"6253271d926ef81eb674a789","slug":"action-plan-of-district-and-area-panchayat-will-be-uploaded-on-the-portal-barabanki-news-lko6255402195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर अपलोड होगी जिला व क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर अपलोड होगी जिला व क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना
विज्ञापन
बाराबंकी। अब जिला और क्षेत्र पंचायत की भी वार्षिक कार्ययोजना बनेगी। इसी के आधार पर विकास कार्य कराए जा सकेंगे। अभी तक वर्ष भर में कभी भी विकास कार्य का प्रस्ताव बनाकर रकम अवमुक्त करा ली जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। वर्ष भर की एक कार्ययोजना बनेगी जिसके आधार पर काम होगा। पंचायती राज विभाग ने शासन से निर्देश के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ग्राम पंचायतों में अभी तक वार्षिक कार्ययोजना जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास परियोजना) बनाई जाती है। इसमें ग्राम पंचायत के सारे विकास कार्यों की सूची बनाकर प्लान प्लस पर अपलोड करा दी जाती है। इसके बाद एक्शन सॉफ्टवेयर से वर्क आइडी निकालकर कार्य कराया जाता है।
अब इसी तरह से बीडीडीपी (क्षेत्र तथा जिला विकास योजना) बनेगी। यह कार्ययोजना 15वें और चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के तहत बनेगी। इसे भारत सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस संबंध में शासन से मिले निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि अब क्षेत्र और जिला पंचायत में भी वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराएं जाएंगे। कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस संबंध में शासन से जो निर्देश मिले हैं, उनका अनुपालन कराया जाएगा।