फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused arrested for threatening to blow up train

Barabanki News: ट्रेन को उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for threatening to blow up train
बाराबंकी। बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गुड्डू मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जालौन जिले के कालपी का रहने वाला है। जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया है। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। जीआरपी के अनुसार उसने अपना अपराध कुबूल किया।
विज्ञापन



उत्तर रेलवे के क्षेत्रीय सुरक्षा नियंत्रण कक्ष प्रयागराज पर कॉल कर रविवार को सुबह धमकी दी गई थी। कहा गया था कि बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में बम है। ट्रेन उड़ जाएगी। उस समय ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पहुंचने वाली ही थी। इसके बाद एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी ने 9:42 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन को रोककर 10:32 बजे तक सघन तलाशी ली थी। इससे यात्री दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन



बाराबंकी जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर धमकी भरा फोन आने के बाद नंबर को ट्रेस किया गया तो वह जिला जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के बैरई निवासी गुड्डू मंसूरी (34) का निकला। पुलिस ने रात में ही उसे कालपी से दबोच लिया। उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद हुआ] जिससे धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed