{"_id":"6a00e373c51560790c090065","slug":"a-trolley-loaded-with-bricks-overturned-in-zaidpur-crushing-a-woman-to-death-barabanki-news-c-315-1-brp1006-167094-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जैदपुर में ईंटों से लदी ट्रॉली पलटी, महिला की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जैदपुर में ईंटों से लदी ट्रॉली पलटी, महिला की दबकर मौत
Mon, 11 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 11 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर के मोहल्ला इस्लामनगर में रविवार सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मो. यूसुफ की पत्नी रजिया (55) व दो बकरियों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ भाग गया। इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
इस्लामनगर निवासी मो. यूसुफ राजगीरी का काम करते हैं। परिवार में पत्नी रजिया (55), तीन बेटियां और चार बेटे हैं। इनमें दो बेटियों की शादी अभी बाकी है। परिवार बकरी पालन भी करता है। रविवार सुबह रजिया घर के सामने रास्ते किनारे बकरियां चरा रही थीं। तभी ईंट लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली रजिया व बकरियों पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद महिला व बकरियों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में रजिया को सीएचसी जैदपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जैदपुर के एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।