{"_id":"67eee8f581ecc1dd0709671c","slug":"a-fair-will-be-held-in-daura-lekhpal-will-be-removed-barabanki-news-c-315-1-brb1001-136476-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ददौरा में लगेगा मेला, हटाया जाएगा लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ददौरा में लगेगा मेला, हटाया जाएगा लेखपाल
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर तहसील के ददौरा गांव में जिस जमीन पर वर्षों से नवरात्र में मेला लगता था, वहीं लगेगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम न्यायिक मधुमिता ने गांव जाकर ग्रामीणों का अनशन समाप्त कराया। लेखपाल को हटवाने का आश्वासन भी दिया। जमीन को विवादित बताकर मेला लगाने से लेखपाल द्वारा मना किए जाने पर ग्रामीणों ने बुधवार की रात को अनशन शुरू कर दिया था। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया।
एसडीएम मधुमिता सिंह ने कहा कि आप लोग मेला का आयोजन कराएं। मेल होने के बाद जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। मेला प्रबंधक अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि यह मेल 2007 से लग रहा था तब यहां पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। मेला व्यवस्थापक गजरू रावत ने बताया कि मेला गाटा संख्या 475 पर लगता है। विपक्षी का गाटा संख्या दूसरा है। लेखपाल ने गलत तरीके से मेला आयोजन पर रोक लगाई थी। एसडीएम के आश्वासन के बाद मेला लगाने के लिए ग्रामीणों ने दोबारा टेंट लगाया।
हड़ताल पर अड़े अधिवक्ता
फतेहपुर (बाराबंकी)। अधिवक्ताओं व लेखपाल के बीच हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रही। अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और दो सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है। तहसील बार अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि लेखपाल पर जब तक रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। महामंत्री रामलाल वर्मा, राजीव नयन तिवारी, प्रदीप कुमार निगम, हरिनाम सिंह वर्मा, इंद्रेश शुक्ला, राकेश कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
भाकियू का धरना जारी
कोटवासडक (बाराबंकी)। दिलोना गांव में चकमार्ग पर दोबारा अतिक्रमण किए जाने के विरोध में भाकियू धमेंद्र गुट के कार्यकर्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। राजस्व निरीक्षक महेश कुमार वर्मा व हल्का लेखपाल रामप्रकाश धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन कोई सार्थक बात नहीं बनी। धरने में मायाराम यादव, इसराइल, इस्लाम, तौसीब व राजू रावत आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -