फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता की मौत

नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता की मौत

Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। समय से एंबुलेंस न मिलने की वजह से मंगलवार दोपहर सीएचसी में एक प्रसूता ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने अगर समय रहते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया होता तो प्रसूता की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि सोमवार रात जन्मी बच्ची बिल्कुल ठीक बताई जा रही है। क्षेत्र के पलिया मजरे भडखेरिया निवासी हीरालाल गौतम प्रसव पीड़ा पर पत्नी शांति देवी (25) को उपचार के लिए सोमवार को सीएचसी लेकर आया था। प्रसूता को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया और रात करीब साढे़ नौ बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से उसे रक्त स्राव शुरू हो गया। हीरालाल का आरोप है कि रात से लेकर सुबह तक रक्त स्राव होता रहा और इस दौरान कई बार डॉक्टरों से कहा भी गया लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के लिए पति ने संपर्क किया तो बताया गया कि एंबुलेंस मरीज छोड़ने गई है, वापस आने पर ही मिल सकेगी। इस दौरान परिवारीजन निजी वाहन की तलाश में लगे रहे। बाबागंज से एक वाहन किराए पर लेकर आए और प्रसूता को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि तब तक मौत हो गई। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जाती है।
विज्ञापन

मृतका के पति का आरोप है कि रात में ही यदि शांति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया होता तो शायद उसे बचाया जा सकता था लेकिन डॉक्टरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed