फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती से लोग बेहाल

शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती से लोग बेहाल

Sat, 16 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांवों तक बिजली कटौती से लोग बेहाल
बाराबंकी। अघोषित विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि बीते 24 घंटे में शहर को मात्र 17 घंटे बिजली मिल सकी है। पीक ऑवर में हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंधाधुंध बिजली कटौती लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

बिजली कटौती बदस्तूर जारी है। रात में हो रही विद्युत कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की रात नौ बजे बिजली कटौती कर दी गई, जो सवा दस बजे आई। इसके बाद 11 बजे फिर बिजली गुल हो गई जो रात करीब एक बजे आई। रात में हो रही बिजली कटौती लोगों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार की सुबह भी आधे घंटे बत्ती गुल रही। इसके बाद दोपहर दो बजे इमरजेंसी रोस्टिंग की गई, जो चार बजे आई। इसके बाद शाम को सवा छह बजे बिजली फिर चली गई। कई चरणों में की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि रात में लोगों ने कटौती का कारण जानने का प्रयास किया तो उसका फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों मेें बिजली का बुरा हाल है। सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में बीते 24 घंटे में मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल सकी है। हैदरगढ़ व फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बमुश्किल 12 घंटे बिजली मिल पा रही है। ग्रामीण अंचलों में भी विद्युत आपूर्ति के समय लो वोल्टेज के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बाराबंकी आरपी सिंह ने कहा कि मांग के अपेक्षा बिजली की उपलब्धता काफी कम है। मौजूदा समय में रोस्टर के अनुसार तीन हजार मेगावाट बिजली कम मिल रही है। विद्युत आपूर्ति के लिए जो रोस्टर निर्धारित किया गया है, उसके लिए 20 हजार मेगावाट की आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष 17 हजार मेगावाट बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed