फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नवीन मंडी से कारोबार करेंगे थोक गल्ला व्यापारी

नवीन मंडी से कारोबार करेंगे थोक गल्ला व्यापारी

Fri, 31 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी से कारोबार करेंगे थोक गल्ला व्यापारी
नवीन मंडी से ही कारोबार
विज्ञापन

करेंगे थोक गल्ला व्यापारी
क्रासर
- आज से पुरानी मंडी में शुरू होगा गल्ले का फुटकर कारोबार
- एसडीएम व मंडी सचिव के मध्य व्यापारियों की हुई वार्ता

फोटो-53
अमर उजाला ब्यूूरो

बाराबंकी। पुरानी गल्ला मंडी को शहर से दो किमी. दूर नवीन मंडी में शिफ्ट किए जाने से आक्रोशित गल्ला व्यापारी दो दिन से हड़ताल पर थे। बृहस्पतिवार को व्यापारी एसडीएम व मंडी सचिव के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। वार्ता में तय हुआ कि गल्ले का थोक व्यापार नवीन मंडी और फुटकर व्यापार पुरानी मंडी से ही किया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों को समय दिया गया है। वार्ता के बाद व्यापारियों ने बंदी समाप्त कर दी।

पुरानी मंडी से व्यापार करने को लेकर दो दिन से व्यापारियों की चल रही हड़ताल गुरुवार को एसडीएम व मंडी सचिव की वार्ता के बाद समाप्त हो गई। वार्ता में गल्ले का थोक व्यापार नवीन मंडी और फुटकर व्यापार पुरानी मंडी से होने पर सहमति बनी। हालांकि अधिकारियों ने व्यापारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। मालूम हो कि शासन के आदेश पर मंडी सचिव धनंजय सिंह ने पुरानी मंडी में थोक व फुटकर गल्ले का व्यापार पर रोक लगाते हुए नवीन मंडी से व्यापार करने के आदेश दिए थे। जिससे आक्रोशित दाल, गुड़ एवं तेल व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी थी। दो दिन तक हड़ताल होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी व संजय निगम का कहना है कि वार्ता के बाद फुटकर व्यापार का स्थान न बदले जाने पर मामला तय हुआ है। कल से बंदी समाप्त कर दुकानें खोली जाएंगे। वहीं मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार से सभी थोक व्यापारी अपनी दुकानें खोलेंगे और धीरे धीरे अपना मॉल यहां शिफ्ट करेंगे। फुटकर व्यापार को पुरानी मंडी से करने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed