फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   74 percent voting in seeking development

विकास की चाह में 74 फीसदी मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Fri, 09 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में शुक्रवार को जमकर मतदान हुआ। लोग सुबह से मतदान केंद्र के बाहर लाइनों में लग गए। सात सात बजे मतदान शुरू होने के बाद हर दो घंटे पर मतदान का प्रतिशत लगभग 15 फीसदी बढ़ता रहा। अधिकारी और प्रेक्षक पल पल की जानकारी लेते रहे। कहीं भी मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 
विज्ञापन


सुबह 9 बजे तक बंकी में 15 प्रतिशत, देवा में 15 प्रतिशत हरख में 16 और मसौली में भी 16 प्रतिशत वोट पडे। इसके बाद 11 बजते-बजते वोट पर प्रतिशत दो गुना हो गया था। देवा में 31.22 प्रतिशत, देवा में 31.50 प्रतिशत, हरख मेें 36.75 प्रतिशत और मसौली में 33 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद 1 बजे तक बंकी में 49.55 प्रतिशत, देवा में 46.08 प्रतिशत, हरख में 50.05 प्रतिशत, और मसौली में 46.63 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदाताओं की भीड़ मतदान केन्द्रों की ओर बढ़ती ही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तीन बजे तक बंकी में 60.53 प्रतिशत, देवा में 57.90 प्रतिशत, हरख में 65.25 प्रतिशत और मसौली में 57.17  प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक स्थित एकदम साफ हो गई थी।

बंकी में 72.42 प्रतिशत, देवा में 74.42 प्रतिशत, हरख में 77.05 प्रतिशत और मसौली में 71.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार चारों ब्लॉकों में पहले चरण के चुनाव में करीब 73.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

पहले चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूूर्ण ढंग से  संपन्न होने पर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और एसपी अब्दुल हमीद ने पुलिस अधिकारियों और  सुरक्षा कर्मियों को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर बधाई दी है।


जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा,  पहले चरण का चुनाव जिले के चार ब्लॉकों बंकी, देवा, हरख और मसौली में था। इन ब्लॉकों में करीब  73.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed