{"_id":"5bbcfbab867a55284f475664","slug":"61539111851-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब व सरकारी भूमि पर भू-माफियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब व सरकारी भूमि पर भू-माफियों का कब्जा
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब और सरकारी भूमि
पर भू-माफियों का कब्जा
क्रासर
- कस्बेवासियों को एसडीएम सदर की कार्रवाई का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर(बाराबंकी)। शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने वाले एसडीएम को जैदपुर थाना क्षेत्र के अतिक्रमण व अवैध कब्जे पर भी एक नजर का इंतजार है। इस क्षेत्र के दुकानदारों ने रोड़ तक कब्जा कर रखा है। वहीं रसूखदार, भू-माफिया तालाब, ग्राम समाज व नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर के निर्माण कार्य कर लिए है। नगर पंचायत द्वारा अवैध कब्जे हटाने को कार्रवाई नहीं किए जाने से सरकार की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा चुका है।
नवाबगंज तहसील के जैदपुर थाना क्षेत्र में पिछले दस सालों में जमकर भूमाफियों ने सरकार की खाली पड़ी भूमि के साथ तालाबों पर अवैध कब्जा कर लिया है। वजीउद्दीपुर, जैदपुर देहात, मचौची, गोठिया, बरायन, गांधी ग्राम, कोलागाबड़ी, पंडरा, पंडरी, मुरलीगंज, भानमऊ पंचायतों में स्थित ग्राम समाज की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण व खेत बना लिए हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में तो प्रधान ने ही अपने चहेतों को कब्जा करा दिया है। वही नगर पंचायत में स्थिति तालाबों व नगर पंचायत की कुछ पड़ी कीमती जमीन पर लोगों ने कब्जा कर दुकान व मकान बना लिए है। नगर पंचायत द्वारा ठोस कार्रवाई नही किए जाने से कस्बे के बड़े तालाब का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। अवैध अतिक्रमण व कब्जे को हटाने के लिए एसडीएम नवाबगंज से एक नजर इधर भी देखने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार गोस्वामी ने बताया की नगर पंचायत के जिन तालाबों पर लोगों ने बढ़कर अवैध कब्जा कर लिया है उनको चिंहित कर लिया गया है। एसडीएम का आदेश मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।