{"_id":"678c063049f98b4fe9004425","slug":"486-students-appeared-in-ug-pg-examination-barabanki-news-c-315-1-brp1007-131776-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: यूजी-पीजी के 486 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: यूजी-पीजी के 486 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित जनेस्मा में शनिवार को स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा के दौरान नकल-विरोधी सख्ती का पालन किया गया और परीक्षार्थियों को उचित माहौल उपलब्ध कराया गया।
परास्नातक की परीक्षा प्रथम पाली में हुई। एमएससी के प्रथम सेमेस्टर के रसायन विज्ञान की परीक्षा छह विद्यार्थियों ने दी। स्नातक की परीक्षा द्वितीय व तृतीय पाली में हुई। बीए के तृतीय सेमेस्टर में समाज शास्त्र की परीक्षा में 79, मध्यकालीन इतिहास में 44, अर्थशास्त्र में 35, राजनीतिक शास्त्र में 74, शारीरिक शिक्षा में 81, शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 101 विद्यार्थी शामिल हुए।
बीए के पंचम सेमेस्टर के मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा में 66 छात्र उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. सीताराम ने बताया कि शनिवार को पंजीकृत 501 में से 486 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 15 अनुपस्थित रहे।