{"_id":"60130f198ebc3e32b4380f26","slug":"2198-people-found-acceptance-letter-of-pm-residence-barabanki-news-lko5620577134","type":"story","status":"publish","title_hn":"2198 लोगों ने पीएम आवास का स्वीकृति पत्र पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2198 लोगों ने पीएम आवास का स्वीकृति पत्र पाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली/सिद्धौर (बाराबंकी)। ब्लॉक सभागार मसौली में क्षेत्र की 56 ग्राम पंचायतों के 745 पात्रों को भाजपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र दिए गए। इस दौरान सांसद ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, सिद्धौर ब्लॉक मुख्यालय पर 1453 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे गए।
सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का सपना है कि सभी का अपना घर हो। इसके लिए भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं। जल्द ही सभी गरीबों का पक्की छत का सपना साकार होगा। 56 ग्राम पंचायतों से चयनित 745 पात्रों को आवास मिलने की बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। आप सभी लोग आवास के साथ-साथ शौचालय अवश्य बनाएं और उनका प्रयोग भी करें, दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
परियोजना निदेशक भोलानाथ कनौजिया ने एक साथ इतने लोगों को मिलने वाले आवास पर सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपना घर देने का सपना साकार कर रही है जो गरीबों व बेघर लोगों के लिए सच हो रहे सपने से कम नही है। खंड विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि आवास बनाने के लिए मिलने वाली धनराशि आप लोगों का हक है।
विज्ञापन
आप सभी लोग ईमानदारी से समय के अंदर आवास बनवाकर सरकार के लक्ष्य को साकार करें। इस मौके पर राजकुमार सोनी, विनीत वर्मा, प्रमोद कुमार गौतम, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, प्रिया श्रीवास्तव व विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
उधर, सिद्धौर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को सांसद उपेंद्र रावत व हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने क्षेत्र के 1453 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधायक बैजनाथ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए सरकार द्वारा जो पैसा मिल रहा है वह पूरा ईमानदारी के साथ आवास बनाने में ही लगाना है। इस मौके पर बीडीओ रामेंद्र कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी राम प्रकाश सिंह, रवि गुप्ता व पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)