{"_id":"5cd47292bdec22074618a100","slug":"171557426834-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में लापरवाही पर तीन एजेंसियों समेत पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में लापरवाही पर तीन एजेंसियों समेत पांच को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गेहूं खरीद में बरती जा रही लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। जिस पर डिप्टी आरएमओ ने खरीद में लगी तीन एजेंसियों समेत दो क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इसके बाद भी सुधार न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को लिखा जाएगा।
गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद डिप्टी आरएमओ ने कर्मचारी कलयाण निगम, यूपी एसएस, भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधकों के साथ ही सदर क्रय केंद्र प्रभारी आलोक रंजन और बुढ़वल क्रय केंद्र प्रभारी शीतला प्रसाद को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। बतातें चले कि इस वर्ष गेहूं की खदीद एक अप्रैल से शुरू हुई है और अभी तक महज 14 हजार एमटी ही गेहूं की खरीद की जा सकी है। गेहूं खरीद में लगी उक्त एजेंसियों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि इन एजेंसियों की प्रगति काफी खराब है। जिस पर जिलाधिकारी ने खरीद एजेंसियों और क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश पर तीन एजेंसियों और दो केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में लापरवाही पाए जाने पर नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इसके बाद भी सुधार न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुुति करते हुए शासन को लिखा जाएगा।